Unite Rajput

Home MissionIndian RajputsNRI RajputsPhoto GalleryJoin Us Contact usYour FeedbackMake a donation

Log out

Home
 
Member Login
 
E-mail ID
Password
 
  Forgot password  
New User Sign up Here  
 
 

Surendra Singh
President

Sheojee Singh
General Secretary

Upendra K. Singh
Treasurer
 
Executive Members
 

 

 
 
  Welcome to Unite Rajput
Incredible India Tour,Tour To Incredible Vision Incredible India Tour,Tour To Incredible
 

राजपूतों का इतिहास बहुत ही गौरवशाली एवं प्रभावशाली रहा है | हमारी वीरता, पराक्रम , उदारता एवं स्वाभिमान सभी जातियो से बढ़कर रहा  है | हमने स्वाभिमान से जीना एवं स्वाभिमान से मरना सीखा है |

आजादी के बाद जातिगत राजनीति एवं पिछडे  वर्ग के लिए  आरक्षण के नाम पर राजपूतों को राजनीतिक  एवं आर्थिक रूप से उपेक्षित किया गया - राजपूतों की शक्ति एवं  स्वाभिमान कम होता गया | अन्य जातियां हम पर हावी होती गई | गन्दी राजनीति के कारण राजपूतों में फूट पड़ गई | हम आर्थिक रूप से कमजोर होते चले गए | हमारी एकता क्षीण  होती गई |  जहाँ अन्य जाति के राजनीतिज्ञों ने अपनी -अपनी जाति के उत्थान के लिए खुलकर काम किया वहीँ हमारे राजपूत नेताओं ने दलितों का मशीहा बनने के नाम पर वोट की राजनीति करते हुए हमें निचा दिखाया |

अखिल भारतीय स्तर पर कुछ राजपूत संस्थायें बनी लेकिन इनकी बागडोर इतने बड़े अमीरों या राजनीतिज्ञों के हाथों  में रही कि उन्हें खुलकर राजपूतों के बारे में, उनकी एकता एवं विकास के बारे में बोलने की हिम्मत ही नहीं पड़ी | कुछ शक्तिशाली एवं बाहुबली राजपूत वीरों ने राजपूती शान एवं आन को आगे बढा़ने की कोशिश की लेकिन उनमे अभिमान आ जाने  तथा राजनीति में आ जाने के कारण उन्हें राजपूतों का सहयोग नहीं मिला एवं कुछ ही बरसों में कमजोर पड गए |

हमें संपूर्ण भारत तथा विश्व के अनेक देशों में बस रहे राजपूतों के ऐतिहासिक स्वाभिमान एवं शक्ति को पुनः वापस लाने का प्रयास करना है | राजपूत एकता मिशन विभिन्न राज्यों के राजपूतों को एक सूत्र में बांध कर राजस्थान से जोड़कर एक मजबूत राजपूत संगठन का निर्माण चाहती है  | तभी राजपूतों के स्वाभिमान, शक्ति एवं आर्थिक विकास को दिशा मिलेगी | हमें राजपूतों की गरीबी एवं पिछडापन दूर कर उनमे स्वाभिमान वापस लाने का प्रयास करना होगा  | साथ ही नारी शिक्षा को सुदृढ़ करना होगा | शादी में बढ़ते दहेज़ के कारण भी राजपूत समाज आर्थिक रूप से कमजोर हुआ  जिसके कारण अंतरजातीय विवाह को बाध्य हो रहे है | इस कुपर्था को बंद करना होगा |

फिल्मों के माध्यम से ठाकुरों /राजपूतों को बहुत अपमानित  किया गया एवं किया जा रहा है | टीवी एवं प्रिंट मीडिया राजपूतों को जागीरदार एवं अत्याचारी  बताकर हमारी छवि को कलंकित करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे | इसे रोकना होगा |

 

 
   
     
 
 
Incredible India Tour,Tour To Incredible Mission Incredible India Tour,Tour To Incredible
  Unite Rajput Community all over India and Abroad  [ एक मजबूत राजपूत संगठन का निर्माण ]
  • Search & Research - जिला एवं राज्य स्तर पर वंश, गोत्र, (शाखा एवं उपशाखा ) के आधार पर संपूर्ण भारत में राजपूतों की उपस्थिति की खोज  एवं  उनके वर्तमान आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति पर शोध
  • पूर्वांचल, राजस्थान एवं संपूर्ण देश के राजपूतो /क्षत्रियों को एकता के सूत्र में बांधना /जोड़ना
 
 
   
 

Read More

 
 
 
 
Advertisement
Advertisement
 

 
 

 

 
 
 
 
©Unite Rajput
 

Visitors  -  "15452"

 ©Unite Rajput